Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) टीवी सीरियल अपने शानदार twist के लिए जाना जाता है और उसी के कारण उसकी TRP काफी अच्छी रहती है। YRKKH के अगले एपिसोड (YRKKH 11 January 2022 Episode) में आप देखेंगे की सीरियल में बड़ा ट्विस्ट आया है, अक्षरा का एक्सीडेंट हो चूका है वो हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रही है और सभी डॉक्टर और परिवार वालो की नजर अभिमन्यु पर है की क्या वो अक्षरा को बचा पायेगा। इसी बीच अक्षरा की सांसे रुक सी जाती है। अभिमन्यु उसे सांसे लेने को कहता है और कहता है की अगर तुमने ऐसा नहीं किया तो में तुम्हे कभी मुँह नहीं दिखाऊंगा। अक्षरा की हालत खराब होती जा रही है और अभिमन्यु सिर्फ देखता रह जाता है। इसी बीच डॉक्टर महिमा को बुलाया जाता है और सिचुएशन समझायी जाती है।

   

अभिमन्यु अक्षरा से हेल्प करने को कहता है बाकि डॉक्टर भी उसकी मदद कर रहे होते है। उसी वक्त हॉस्पिटल में आरोही और बाकि सब परिवार वाले पहुंच जाते है। भगवन से मदद मांगी जा रही होती है। परिवार वाले एक दूसरे को सांत्वना दे रहे होते है। ओपरेशन थिएटर में मौजूद डॉक्टर अभिमन्यु से अक्षरा का ओपरेशन करने को कहते है लेकिन वह अनसुना सा करता है और बस अक्षरा को देखता है और उससे हेल्प की गुहार लगाता है। उसके बाद अभिमन्यु डॉक्टर महिमा से कहता है की वह अक्षरा का ओपरेशन नहीं कर सकता है।

अभिमन्यु अक्षरा के द्धारा गाये गए गानों को गाता है और आंसू बहाता है। डॉक्टर महिमा उसे ऐसा करने से मना करती है क्योकि अक्षरा के वोकल कॉर्ड ख़राब हो चुके होते है। अभिमन्यु अक्षरा से कहता है की वह उसकी आवाज को कुछ नहीं होने देगा और सीन काफी इमोशनल हो जाता है। बाकि परिवार दुआओ में लग जाता है।