Fatima Sheikh's 191st Birthday Google Doodle: फातिमा शेख़ के जन्मदिन पर Google ने बनाया Doodle, जानिए कौन है फातिमा शेख़ जिनका जन्मदिन आज यानि 9 जनवरी को हो। आप ज्योतिबा फुले व सावित्रीबाई फुले की महिलाओं और बहुजनों को शिक्षित करने की लडाई और समाज में फैली करूतियो के विरूद्ध लडाई को तो जानते हैं लेकिन फातिमा शेख़ के योगदान को नहीं।

Fatima Sheikh Social Reformer: जानिए कौन हैं Fatima Sheikh जिनके जन्मदिन पर गूगल ने डुडल बनाया है

इतिहास की बात है सावित्रीबाई फुले और उनके परिवार का काम कट्टरपथियों को बर्दास्त नहीं हुआ  और उन्होंने फुले दम्पत्ति के पिता पर दबाव बनाकर उन्हें घर छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया। ऐसे विपरीत समय में उनके मित्र उष्मान शेख और उनकी बहन फातिमा शेख ने फुले दम्पत्ति को अपने घर में शरण दी और साथ ही उन्हें महाराष्ट्र के पूना पैठ (पूना) में लड़कियों के लिए स्कूल खोलने के लिए अपनी जगह भी दी।

उस समय के भारत में नीची जाति के लोगों और महिलाओं को शिक्षा से वंचित रखा जाता था। इन विपरीत परिस्थितियों में फातिमा शेख ने सावित्रीबाई फुले के साथ मिलकर लड़कियों को पढ़ाने की शुरुआत की। 

 
फातिमा शेख़ रोजाना स्कुल में पढाती थी और साथ ही गाँव गाँव में हर घर जाकर महिलाओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करती थी। जिसका असर समाज में दिखने लगा था और इसी कारण समाज में मौजूद कट्टरपंथी उनकी खुब आलोचना करते थें।

इतिहास की विडंबना देखिए इतना महान कार्य करने के बावजूद आजतक फातिमा शेख़ जैसी महिलाओं का देश में खुल कर नाम नहीं लिया जाता और यहाँ तक की मुस्लिम समाज भी उनका जिक्र करने से बचता ही नजर आता है।

आज 9 जनवरी को फातिमा शेख़ का जन्म दिवस है। इस अवसर पर गूगल ने डुडल बनाकर उनको सम्मान दिया है। आशा है कि आप को फातिमा शेख़ जैसी महान नायिका के बारे में पता चला होगा जिनका जिक्र समाज नहीं करता। लेकिन उनहोंने महिलाओं और शूद्रों की शिक्षा के लिए बड़ी लड़ाई लड़ी थी।